पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem)
पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem) - किसी विशेष स्थान पर उपस्थित विभिन्न जैविक तथा अजैविक कारकों से बनी ऐसी प्राकृतिक इकाई है जिसके विभिन्न कारक पारस्परिक क्रिया द्वारा एक स्थिर तन्त्र का निर्माण करते हैं जिसमें जैविक तथा अजैविक कारकों के मध्य एक चक्रीय पथ द्वारा विभिन्न पदार्थों का विनिमय होता है। पारिस्थितिक तन्त्र इतना विशाल हो सकता है जितना कि एक जंगल या महासागर अथवा यह इतना छोटा हो सकता है जितना कि एक जलजीवशाला (Aquarium) । इकोसिस्टम (system) शब्द का निर्माण सर्वप्रथम ए. जी. टैंसले (A.G.Tansley) ने 1935 में किया। टैंसले ने पारिस्थितिक तन्त्र को जैविक तथा अजैविक कारकों की पारस्परिक क्रियाओं के परिणामस्वरूप बने एकीकृत तन्त्र के रूप में परिभाषित किया। विभिन्न परिरिस्थितिक - वैज्ञानिकों ने पारिस्थितिक तन्त्र या इकोसिस्टम (ecosystem) ko भिन्न भिन्न नाम दिए जैसे मोबियस ने बेयोसिनोसिस फोर्ब्स ने माइक्रोकास्म, सुकाचेव ने जियोबायोसिनोसिस तथा थाइनमैन ने बायोसिस्टम नाम दिया। ओडम के अनुसार पारिस्थितिक तन्त्र पारिस्थितिकी की एक आधारभूत ईकाई है जिसमें जैविक समुदाय तथा अजैविक वातावरण एक दुसरे को प्...