Glycolysis (EMP Pathway)
Glycolysis - इसको ई. एम. पी. पथ ( E.M.P. pathway ) भी कहते हैं क्योंकि इसकी खोज तीन जर्मन वैज्ञानिकों एंबेडेन, मेयर हाफ, पारनास (Embden, Mayyerhof and Parnas) ने की थी। इसे सामान्य श्वसन पथ (Common respiratory Pathway) अथवा कोशिकीय श्वसन (Cytoplasmic respiration) भी कहते हैं। इस पथ की सभी अभिक्रियाएं कोशिकाद्रव्य में संपन्न होती है तथा इनमें आक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। अतः यह आक्सी (वायवीय) एवं अनाक्सी (अवायवीय), दोनो प्रकार के श्वसन के लिए सामान्य चरण (Common step) है। ग्लैकोलिसिस की प्रक्रिया में 6C वाले ग्लूकोज के एक अणु से 3C वाले पायरुविक अम्ल के दो अणु बनते है। ग्लाइकोलोसिस में निम्न लिखित तीन चरण होते हैं- १) फासफोरिलीकरण (Phosphorylation) - इस क्रिया में ग्लूकोज अणु का phosphorylation होता है, जिसके फलस्वरूप फ्रुक्टोज 1, 6 - diphosphate का निर्माण होता है। यह क्रिया दो बार में होती है तथा ATP ke दो अणुओ का उपयोग होता है 1) प्रथम फॉस्फोरिलीकरण (First phosphorylation) - इस क्रिया में ग्लूकोज के अणु से ATP द्वारा ग्लूकोज 6 फास्फेट बनता है। यह क्रिया हेक्सोकईनेज एंजाइम द्वा...